Follow Us on Our Social Media
National

मीराबाई चानू के गोल्ड से भारत को बड़ी बढ़त, कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका में पहुंचा 8वें स्थान पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। चौथे दिन स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया, जिसके बाद देश ने पदक तालिका में लंबी छलांग लगाते हुए आठवां स्थान हासिल कर लिया। पहले तीन दिनों में केवल एक पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने चौथे दिन तीन और पदक अपने नाम कर कुल चार पदक हासिल कर लिए हैं।

भारत की शुरुआत पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक के साथ हुई थी। झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का खाता खोला था। इसके बाद चौथे दिन भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर भारत की स्थिति मजबूत कर दी।

पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषिकांता सिंह ने रजत पदक जीता। वहीं, महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत को खेलों का पहला गोल्ड दिलाया। इसके अलावा पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में एम. राजा ने रजत पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या बढ़ाई।

अब तक भारत के खाते में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक हैं। इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने पदक तालिका में नौवें स्थान से आठवें स्थान पर छलांग लगाई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 17 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 39 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। इंग्लैंड दूसरे और स्कॉटलैंड तीसरे स्थान पर हैं। भारत चार पदकों के साथ आठवें स्थान पर है और आगामी मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button