
दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों ( ODI series) की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगी। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था।
इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे फॉर्मेट में वापसी करेंगे। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कप्तान शुभमन गिल ने साफ किया है कि विराट कोहली आगामी वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट का अनुभव टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ ( ODI series) मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 110 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 61 और इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं। वहीं तीन मुकाबले बेनतीजा रहे और दो मैच टाई हुए हैं। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले पांच वनडे मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
भारतीय गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। मोहम्मद सिराज टीम में शामिल नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर की जगह के लिए शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला है। चोटिल हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है।
वहीं, इंग्लैंड की टीम टी-20 सीरीज में मिली 4-0 की हार का बदला वनडे में लेना चाहेगी। हालांकि, वनडे फॉर्मेट में उसका हालिया प्रदर्शन कमजोर रहा है। टीम पिछले डेढ़ साल में कई द्विपक्षीय सीरीज गंवा चुकी है।
मुकाबले में सभी की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली ( ODI series) के प्रदर्शन पर रहेंगी। रोहित का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार है, जबकि विराट भी हाल के वनडे मैचों में लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए जो रूट की फॉर्म बड़ी ताकत होगी।
एजबेस्टन की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

