Chhattisgarh

धमतरी में बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, नशामुक्ति अभियान के साथ शराबबंदी पर कांग्रेस को घेरा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दिवसीय युवा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और युवाओं से नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में ओपी चौधरी ने शराबबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में उसे पूरा नहीं किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले 100 रविवार तक देशभर में नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने वाले हैं।

ओपी चौधरी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में शराबबंदी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button