Entertainment

बलिया में एक मंच पर दिखे पवन सिंह और रवि किशन, भाईचारे के वीडियो हुए वायरल

उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे पवन सिंह और रवि किशन एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन का माहौल रहा, वहीं भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति भी पैदा हो गई, जिसके बाद पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

हालांकि कार्यक्रम की चर्चा केवल अव्यवस्था को लेकर नहीं हो रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर पवन सिंह और रवि किशन के बीच दिखे आपसी सम्मान और भाईचारे के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

एक वायरल वीडियो में पवन सिंह मंच से रवि किशन की तारीफ करते हुए कहते नजर आए, “भैया, हम लोग कुछ भी करेंगे लेकिन आपके चरणों में रहेंगे। आप अपने आप में अलग हैं, आपके जैसा कोई नहीं हो सकता। रवि किशन, रवि किशन हैं।” इसके बाद उन्होंने दर्शकों से तालियां बजाने की अपील भी की।

वहीं दूसरे वीडियो में रवि किशन ने पवन सिंह को एमएलसी बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे भोजपुरी समाज को खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि पवन सिंह को सबसे पहले उन्होंने ही शुभकामनाएं दी थीं।

सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे साथ में नाचते, गाते और एक-दूसरे की सराहना करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस भी इन वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों कलाकारों के रिश्ते की प्रशंसा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पवन सिंह वर्तमान में भाजपा से एमएलसी हैं, जबकि रवि किशन भाजपा सांसद होने के साथ-साथ फिल्म और ओटीटी जगत में भी सक्रिय हैं। दोनों भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय चेहरों में गिने जाते हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button