Entertainment

इटली से लौटते ही ‘फौजी’ के सेट पर पहुंचे प्रभास, 3 दिसंबर रिलीज से पहले तेज हुई शूटिंग

साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग में फिर से जुट गए हैं। इटली में छोटा ब्रेक बिताने के बाद अभिनेता सीधे फिल्म के सेट पर लौट आए हैं। मेकर्स 3 दिसंबर को तय रिलीज डेट से पहले फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने में लगे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद की एल्युमीनियम फैक्ट्री में फिल्म के लिए बड़ा सेट तैयार किया गया है, जहां अगस्त महीने में बिना किसी ब्रेक के शूटिंग होगी। प्रभास ने भी अगले एक महीने का पूरा समय ‘फौजी’ को दिया है और उनके हिस्से की शूटिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि फिल्म की करीब 50 दिनों की शूटिंग अभी बाकी है। मेकर्स तय समय के भीतर शूटिंग पूरी करने के लिए डेडलाइन के अनुसार काम कर रहे हैं।

‘फौजी’ में प्रभास के साथ अभिनेत्री इमानवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी आजादी से पहले के दौर पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स कर रहा है।

प्रभास की इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। अब फैंस को ‘फौजी’ से बड़ी वापसी की उम्मीद है।

फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों के भी रिलीज होने की संभावना है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

‘फौजी’ के बाद प्रभास निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा ‘कल्कि पार्ट 2’ का काम भी जारी है, जिसमें अन्य कलाकार फिलहाल अपने हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button