Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘ऐल्फा’ रिलीज से पहले शरवरी वाघ का दमदार अवतार, जिम फोटो शेयर कर बोलीं- ‘मोटिवेशन मोड ऑन’

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म Alpha को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से एक दिन पहले शरवरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में शरवरी जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। किसी फोटो में वह डंबल उठाए दिख रही हैं, तो किसी में बैक एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। उनका फिट और दमदार लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इन तस्वीरों के साथ शरवरी ने कैप्शन में लिखा, “बड़े दिन से पहले मोटिवेशन मोड ऑन।” उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार हार्ट और फायर इमोजी के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फिल्म ‘ऐल्फा’ एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें शरवरी के साथ Alia Bhatt भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button