छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट: 7 दिन तक उत्तर-मध्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के आसार; लीलगार नदी में फंसे 2 युवक बचाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून (MAUSAM) एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 6% कम बारिश हुई है। बारिश के बीच नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
बिलासपुर के मल्हार में 20 अगस्त को लीलगार नदी पार करते समय दो युवक बाइक समेत तेज बहाव में फंस गए थे। नदी का बहाव इतना तेज था कि दोनों बाइक सहित पानी में गिर गए। इसी दौरान मनाडेरा निवासी मोहन लाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट ने लकड़ी की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से दोनों की जान बच गई। इस साहसिक कार्य के लिए एसएसपी ने तीनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
50 साल पुरानी पुलिया का 70% हिस्सा क्षतिग्रस्त
मनेंद्रगढ़ के जनकपुर के पास गोहड़ारी नदी पर बनी करीब 50 साल पुरानी पुलिया (MAUSAM) भी तेज बहाव की चपेट में आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुलिया के खंभे टूट गए और करीब 70% हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुलिया से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की (MAUSAM) से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 31.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम 21.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।



