ChhattisgarhEntertainment

रायपुर ED दफ्तर में शेफाली बग्गा से पूछताछ

रायपुर ED ऑफिस पहुंचीं शेफाली बग्गा

रायपुर। महादेव(Mahadev) ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में अभिनेत्री और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा गुरुवार को रायपुर स्थित ED के जोनल कार्यालय पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी ने उन्हें पहले समन जारी कर पेश होने के लिए कहा था।

डिजिटल प्रमोशन और नेटवर्क पर पूछे सवाल

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान ED ने महादेव(Mahadev) ऑनलाइन बेटिंग ऐप के कथित प्रचार, डिजिटल प्रमोशन, विदेशों से संचालित नेटवर्क और संभावित वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई सवाल पूछे। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ उनके किसी तरह के संपर्क थे या नहीं।

ED का कहना है कि जांच के दौरान कारोबारी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर का नाम सामने आया है, जिसे एजेंसी ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के संचालन और प्रचार से जोड़कर देख रही है। इसी कड़ी में डिजिटल साक्ष्यों और ऑनलाइन गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

टेलीग्राम चैनल भी जांच के दायरे में

ED के मुताबिक, शेफाली बग्गा से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल की भी जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि क्या इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कथित तौर पर बेटिंग ऐप्स का प्रचार या संबंधित कंटेंट साझा किया गया था। साथ ही यह भी जांच का हिस्सा है कि इस संबंध में किसी प्रकार का आर्थिक लाभ मिला या नहीं।

महादेव(Mahadev) ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED पहले भी कई गिरफ्तारियां कर चुकी है और कथित प्रमोटरों से जुड़ी 183.15 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। फिलहाल एजेंसी मामले में डिजिटल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच आगे बढ़ा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button