47 छात्राएं बीमार पड़ीं तो अधीक्षक हटाई गईं: सुकमा के पोलमपल्ली पोटाकेबिन हॉस्टल में उल्टी-दस्त की शिकायत; सभी छात्रावासों की होगी जांच

सुकमा। जिले के पोलमपल्ली पोटाकेबिन हॉस्टल में 47 छात्राओं के बीमार पड़ने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। हॉस्टल की अधीक्षक पद्मलता मोरे को उनके पद से हटा ( Superintendent removed ) दिया गया है। छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी। जांच में हॉस्टल की साफ-सफाई, भोजन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था में कमियां सामने आईं।
कलेक्टर ने 29 अगस्त को खुद पोटाकेबिन का निरीक्षण किया था। इससे पहले 28 और 29 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर छात्राओं और अन्य बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित की है। वहीं, कोंटा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी से भी हॉस्टल के निरीक्षण और व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पानी और भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल में पेयजल व्यवस्था ( Superintendent removed ) में बदलाव किया गया है। दो नए वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। अब बच्चों को पानी उबालकर ठंडा करने के बाद पिलाया जा रहा है। परिसर की सफाई और सैनिटाइजेशन भी कराया गया है। नालियों और शौचालयों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है।
PHE विभाग ने पेयजल के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। खाद्य विभाग ने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं। हाथ धोने और बर्तन साफ करने के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।
कन्या आश्रम की अधीक्षक भी हटाई गईं
गंजेनार शासकीय कन्या आश्रम में भवन की मरम्मत ( Superintendent removed ) पूरी नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित होने के मामले में भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। अधीक्षक जसवती मांझी को पद से हटाकर सहायक शिक्षक आशाकली को जिम्मेदारी दी गई है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।
पोलमपल्ली की घटना के बाद सुकमा जिले के सभी पोटाकेबिन और छात्रावासों का निरीक्षण कराया जाएगा। अधिकारियों को भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



