Chhattisgarh
अमित शाह पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में, 36 विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में समारोह की शुरुआत हुई।
नवा रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं।



