Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 55 किलो गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत चार तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 27.57 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश के निवासी हैं। वे गांजा को 32 पैकेटों में छिपाकर ट्रेन के जरिए ले जा रहे थे। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए तस्करी के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।

जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button