Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

बिलासपुर जोन की 7 ट्रेनें प्रभावित: 5 का बदलेगा रूट, 2 ट्रेनें 3 घंटे देरी से चलेंगी; सितंबर-अक्टूबर में असर

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन (Bilaspur zone) से चलने वाली 7 ट्रेनों का परिचालन सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना सेक्शन स्थित आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 5 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होंगी।

कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा होकर अमृतसर जाएगी। दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति 8 अक्टूबर को कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।

इसी तरह पुरी-योगनगरी ऋषिकेश संपर्कक्रांति 7 अक्टूबर, अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 8 अक्टूबर और विशाखापटनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को बदले मार्ग से संचालित होगी।

2 ट्रेनें 3 घंटे देरी से चलेंगी

रेलवे (Bilaspur zone)  के मुताबिक 14 अक्टूबर को अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और 15 अक्टूबर को निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से रवाना होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी जांचने की अपील की है।

नवंबर से LHB कोच की सुविधा

बिलासपुर मंडल (Bilaspur zone)  की बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस और चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर में नवंबर से आधुनिक LHB कोच लगाए जाएंगे। LHB कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, स्थिरता और सुरक्षा के साथ यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर उपलब्ध कराएंगे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button