Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

अमेरी अंडरब्रिज शुरू होने से 20 हजार लोगों को राहत, कुछ महीनों में ही सड़क का डामर उखड़ा

बिलासपुर। अमेरी रेलवे फाटक पर लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ अंडरब्रिज (Ameri underbridge) क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों के लिए राहत लेकर आया है।

पहले रेलवे फाटक बंद होने के कारण यहां बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती थी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती थी। अंडरब्रिज शुरू होने के बाद लोगों को रेलवे फाटक के बंद होने का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और आवागमन काफी आसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरब्रिज (Ameri underbridge) शुरू होने से रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिली है। हालांकि, सुविधा शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद इसकी सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक अंडरब्रिज (Ameri underbridge)  की सड़क पर किया गया डामरीकरण जगह-जगह से उखड़ने लगा है। इससे सड़क की सतह असमतल हो गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। असमतल सड़क से गुजरते समय वाहनों को झटके लगते हैं और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय निवासी प्रेम लाल पाटले ने बताया कि अंडरब्रिज शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन सड़क की स्थिति जल्द सुधारने की जरूरत है।

वहीं दिलीप चतुर्वेदानी ने कहा कि अंडरब्रिज लंबे समय की समस्या के समाधान के लिए बनाया गया है। इसलिए इसके रखरखाव और निर्माण की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से अंडरब्रिज की सड़क का जल्द निरीक्षण कर उखड़े डामर की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय पर रखरखाव होने से सुविधा लंबे समय तक बनी रहेगी और संभावित हादसों को भी रोका जा सकेगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button