Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापे: गंदगी में बन रहा था समोसा, दुकान बंद कराई; शाही लड्डू-मलाई पेड़ा के सैंपल लिए

बिलासपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

टीम ने शहर की कई मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण ( Raids) किया। इस दौरान मसानगंज-आजाद नगर स्थित राज जलपान गृह में गंदगी के बीच समोसा और अन्य खाद्य सामग्री तैयार होती मिली। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर विभाग ने दुकान को साफ-सफाई और जरूरी सुधार होने तक बंद करा दिया।

विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों से मिठाइयों के नमूने भी लिए। सत्यम चौक स्थित बंगाल स्वीट्स से बेसन लड्डू और मलाई पेड़ा के सैंपल ( Raids)  लिए गए। वहीं न्यू भारत स्वीट्स, लिंक रोड से आटा शाही लड्डू और मलाई पेड़ा के नमूने लिए गए। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य मानकों के पालन की स्थिति स्पष्ट होगी।

इसके अलावा टीम ने मौसाजी स्वीट्स, विवेकानंद स्वीट्स और रतन लस्सी का भी निरीक्षण किया। संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों का निर्माण व बिक्री स्वच्छ परिस्थितियों में करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान मिठाइयों ( Raids)  की मांग बढ़ने पर मिलावट की आशंका रहती है। इसलिए पिछले एक सप्ताह से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जांच की जा रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि जरूर जांचें। खुली या अस्वच्छ स्थान पर रखी मिठाइयों से बचने की सलाह दी गई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button