ChhattisgarhBastarBilaspurDurgRaipurSarguja

आखिर कब आएगा मानसून?

धूप-उमस से परेशान छत्तीसगढ़, IMD ने बताया कब मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर-छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जून का तीसरा सप्ताह खत्म होने को है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। बारिश थमने के बाद गर्मी और ज्यादा महसूस हो रही है।

दोपहर में घरों में कैद हो रहे लोग

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कें अपेक्षाकृत खाली नजर आ रही हैं। लोग लू और उमस से बचने के लिए जरूरी काम भी सुबह या शाम के समय ही निपटा रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

आज कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। वहीं दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में भी शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

23 जून के आसपास दस्तक दे सकता है मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून 23 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक प्रदेश में पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रहने के कारण देरी हो रही है। विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

बारिश हुई, फिर भी नहीं मिली राहत

पिछले दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बावजूद गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। तब तक छत्तीसगढ़वासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

 

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button