Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ओपनिंग से पहले भारत का पहला मेडल पक्का, लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत ने अपना पहला पदक पक्का कर लिया है। स्टार महिला मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को अपनी भार वर्ग में बाय मिलने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। इसके साथ ही उनका कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया है।

लवलीना अब 31 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने पर वह फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 जुलाई से लॉन बाउल्स प्रतियोगिता के साथ करेगा। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में केवल 10 खेल शामिल किए गए हैं, जबकि हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती और क्रिकेट जैसे कई प्रमुख खेलों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। इन खेलों में भारत ने पिछले संस्करण में कुल 31 पदक जीते थे, इसलिए इस बार कुल पदकों की संख्या प्रभावित हो सकती है।

भारत इस बार एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बाउल्स और तैराकी समेत 8 खेलों में हिस्सा ले रहा है।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 27 जुलाई से 1 अगस्त तक होंगी, जहां भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra पर सभी की नजरें रहेंगी। नीरज ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि चोट के कारण 2022 के बर्मिंघम खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button