Chhattisgarh

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मजबूरी में हुआ, नैतिकता से नहीं: दीपक बैज

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक आधार पर नहीं, बल्कि मजबूरी में इस्तीफा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज कर मोदी सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। बैज ने कहा कि राहुल गांधी ने भी सरकार से लाठीचार्ज को लेकर माफी मांगने की बात कही है।

दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेताओं और NSUI कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र शर्मा, संजय बघेल समेत 12 NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट केवल साझा किए गए थे, फिर भी कार्रवाई की गई।

उन्होंने महिला आयोग की अध्यक्ष पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि यह एक संवैधानिक पद है। बैज ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस से भी पूछना चाहिए कि जब महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हो रहा था, तब वे कहां थीं।

नकटी गांव के मुद्दे पर कांग्रेस जारी रखेगी आंदोलन

दीपक बैज ने कहा कि नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आगे भी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने मांग की कि जिस जमीन पर विधायक और अधिकारियों के आवास बनाए जाने हैं, उसी जमीन पर विस्थापित लोगों को भी घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि नकटी में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर राजस्व ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। बैज का आरोप है कि नकटी गांव के आसपास अधिकारियों और नेताओं की जमीन है। इस पूरे मामले में कांग्रेस राज्यपाल को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग करेगी।

 

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button