Chhattisgarh
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, किरण सिंह देव ने गठित की प्रदेश चुनाव टोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव टोली का गठन करते हुए वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही नगरीय निकायों के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की भी घोषणा की गई है।
भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए नगरीय निकाय चुनावों के लिए संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को गति देने की पहल की है।





