Sports

2027 वर्ल्ड कप के 12 वेन्यू घोषित, जानिए इन मैदानों पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के 12 वेन्यू का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। करीब 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप अफ्रीकी धरती पर लौट रहा है।

टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछालभरी पिचों पर चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन विराट कोहली का रिकॉर्ड इन मैदानों पर शानदार रहा है। उन्होंने वर्ल्ड कप के घोषित 12 वेन्यू में से 8 मैदानों पर बल्लेबाजी की है, जबकि 4 मैदानों पर अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है।

अफ्रीकी मैदानों पर विराट का दमदार रिकॉर्ड

घोषित वर्ल्ड कप वेन्यू पर विराट कोहली ने अब तक 25 पारियों में 1,358 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 71.47 रहा है। उन्होंने 4 शतक, 9 अर्धशतक लगाए हैं और 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता है।

वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू पर विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

  • केपटाउन (न्यूलैंड्स) – 160*
  • जोहान्सबर्ग (वांडरर्स) – 75
  • सेंचुरियन (सुपरस्पोर्ट पार्क) – 129*
  • गकेबरहा (सेंट जॉर्ज पार्क) – 87*
  • डरबन (किंग्समीड) – 112
  • पार्ल (बोलैंड पार्क) – 51
  • हरारे – 115
  • बुलावायो – 0

इन मैदानों पर अभी नहीं खेले विराट

विराट कोहली ने अब तक बफेलो पार्क (ईस्ट लंदन), मैंगाउंग ओवल (ब्लूमफोंटेन), विक्टोरिया फॉल्स (मोसी-ओआ-टुन्या इंटरनेशनल स्टेडियम) और विंडहोक (नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड) पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button