Entertainment

59 साल के हुए अरबाज खान, पत्नी शूरा खान ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, बेटे अरहान का कमेंट भी हुआ वायरल

मुंबई: अभिनेता अरबाज खान आज यानी 4 अगस्त को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी शूरा खान ने एक भावुक वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में दोनों के खूबसूरत पारिवारिक पलों के साथ-साथ अरबाज का मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिला, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

शूरा खान ने वीडियो के साथ लिखा कि, “मेरे लिए डांस करने से लेकर हमारी बेटी के लिए डांस करने तक, तुम्हारे लिए रिटायरमेंट जैसा कोई शब्द नहीं है। सर्जरी के बाद भी अस्पताल के बेड पर गाना गाकर सबका मनोरंजन करना तुम्हारी पहचान है। तुमने जिंदगी को और खुशहाल, मजेदार और कभी भी बोरिंग न होने वाला बना दिया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “हैप्पी बर्थडे अरबाज… मेरे सबसे पसंदीदा इंसान और हमारे फेवरेट एंटरटेनर। ऐसे ही हमेशा मुस्कुराते और सबका मनोरंजन करते रहो। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।”

वीडियो में कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती रहे अरबाज खान की झलक भी दिखाई गई है। हाथ में चोट लगने के बाद इलाज के दौरान भी वह गाना गाते नजर आए। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

वीडियो में अरबाज खान 1978 में रिलीज हुई त्रिशूल के लोकप्रिय गीत “मोहब्बत बड़े काम की चीज है” पर मजेदार अंदाज में डांस करते भी दिखाई दिए। इस पर उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “मेरी बेस्ट ऑडियंस… हैप्पी वाइफ, हैप्पी लाइफ।”

वहीं, अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का कमेंट भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “सिपारा को मक्खी पांडे पाल-पोस कर बड़ा कर रहे हैं।”

शूरा खान की पोस्ट पर गौहर खान, रिद्धिमा पंडित और निमृत कौर अहलूवालिया समेत कई सितारों और फैंस ने भी अरबाज खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button