दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, IMD का येलो अलर्ट; 10 अगस्त तक राहत के आसार

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश (MAUSAM) का सिलसिला जारी है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिली है।
मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है और 10 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
बारिश से तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 6 अगस्त इस वर्ष अगस्त महीने (MAUSAM) का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई, जिससे राजधानी का मौसम काफी खुशनुमा हो गया। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
आईएमडी का कहना है कि शुक्रवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और आवश्यकता होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
राजधानी सहित कई राज्यों मे बारिश का सिलसिला जारी
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून (MAUSAM) ट्रफ के प्रभाव से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में 10 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है।
बारिश के चलते एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जलभराव, धीमी यातायात व्यवस्था और कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना जताई है।



