Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

दरभा में जनपद सदस्यों और सरपंचों का प्रदर्शन, NH-30 किया जाम; गौण खनिज राशि में अनियमितता का लगाया आरोप

जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को बस्तर क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले स्थानीय जनपद सदस्यों और सरपंचों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहे जनपद सदस्यों और सरपंचों ने गौण खनिज की राशि में कथित अनियमितता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राशि के उचित उपयोग और उपलब्धता नहीं होने से दरभा ब्लॉक में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

16वीं वित्त की राशि जल्द जारी करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने पंचायतों में 16वीं वित्त आयोग की राशि जल्द जारी करने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में DMF (जिला खनिज न्यास) की राशि से विकास कार्य कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी।

जनपद सदस्यों और सरपंचों का कहना है कि पंचायतों को इन मदों की राशि उपलब्ध होने से गांवों में सड़क, नाली और अन्य जरूरी विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।

मकान टैक्स नहीं लेने की मांग

प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मकान टैक्स नहीं लेने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने इसके अलावा दरभा ब्लॉक की कड़मा पंचायत में कथित राशि गबन के मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

 

अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जनपद सदस्यों और सरपंचों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button