Chhattisgarh

एम्स रायपुर में जूनियर रेजीडेंट के 30 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर ने मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए जूनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक) / समूह ‘ए’ के 30 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति भारत सरकार की रेजीडेंसी योजना के तहत छह माह की अवधि के लिए की जाएगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 30 पदों में 12 अनारक्षित (यूआर), 3 ईडब्ल्यूएस, 7 ओबीसी, 5 एससी और 3 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंटर्नशिप पूर्ण सहित एमबीबीएस या एनएमसी से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करने से पहले डीएमसी, एनएमसी या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण प्रस्तुत करना होगा।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹56,100 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹1,000 निर्धारित किया गया है, जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र भरकर निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button