Sports

Bangladesh Vs Australia:बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक पतन, 0 रन पर गिरे शीर्ष तीन विकेट

Bangladesh vs Australia: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

ऑस्ट्रेलिया के पहले तीन विकेट सिर्फ दो ओवर के भीतर और टीम के स्कोर में कोई रन जुड़े बिना गिर गए। मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कॉनोली और मैट रेनशॉ तीनों शून्य पर आउट हुए। इनमें से दो विकेट मुस्तफिजुर रहमान ने लिए, जबकि एक बल्लेबाज को तस्कीन अहमद ने आउट किया।

मुस्तफिजुर रहमान की शानदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम पूरी तरह बेबस नजर आया। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

यह पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास में चौथा अवसर है जब किसी टीम के शीर्ष तीन विकेट शून्य रन पर गिरे हों। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि टीम ने अपने शुरुआती तीन विकेट बिना कोई रन बनाए गंवाए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button