बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म का दबदबा, बॉबी देओल की ‘बंदर’ छह दिन में 4 करोड़ भी नहीं जुटा सकी

सिनेमाघरों में रिलीज हुई Hai Jawani To Ishq Hona Hai और Bandar के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला जारी है। कमाई के मामले में वरुण धवन की फिल्म फिलहाल बॉबी देओल की फिल्म पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
छठे दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 2.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि पिछले दिन की तुलना में कमाई में लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की भारतीय नेट कमाई 34.15 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म अब तक 11.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
दूसरी ओर Bobby Deol की ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। फिल्म ने छठे दिन केवल 25 लाख रुपये का कारोबार किया। छह दिनों में फिल्म की कुल भारतीय कमाई 3.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 4.05 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी भी करीब 12.64 प्रतिशत दर्ज की गई।
‘बंदर’ का छह दिनों का कलेक्शन:
- पहला दिन: 50 लाख रुपये
- दूसरा दिन: 95 लाख रुपये
- तीसरा दिन: 1 करोड़ रुपये
- चौथा दिन: 30 लाख रुपये
- पांचवां दिन: 40 लाख रुपये
- छठा दिन: 25 लाख रुपये
इस बीच Peddi भी हिंदी बाजार में मौजूद है। फिल्म को उत्तर भारत में सीमित प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसके बावजूद छठे दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई, जिससे अन्य फिल्मों पर कुछ असर पड़ता दिख रहा है।

