Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिलासपुर के सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा भव्य आयोजन, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

बिलासपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिलासपुर के सरस्वती शिशु मंदिर, राजकिशोर नगर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो बिलासपुर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख कमल गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र गौराहा ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।

562 रियासतों के एकीकरण में निभाई अहम भूमिका

प्राचार्य भूपेंद्र गौराहा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने हैदराबाद, भोपाल और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न रियासतों के भारत में विलय की ऐतिहासिक परिस्थितियों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की एकता को कमजोर करने वाली बाहरी चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

कार्यक्रम में रमाकांत मिश्रा, नवल किशोर, मनीष सिंह, प्रीति वाला, मीणा देवांगन, आनंदी दुबे, माधुरी नामदेव, रजनीश, ममता और सुजाता श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं छात्र परिषद की ओर से स्वाति साहू, पूर्वा, हेमा, सुभाष, दिव्य साहू, अंबे राजपूत, गीतांजलि यादव, तृप्ति यादव, रिया पाठक और नेहा सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button