Chhattisgarh
CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, धान खरीदी और राज्योत्सव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में धान खरीदी सत्र 2026-27, कस्टम मिलिंग नीति और राज्योत्सव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियों और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा 1 नवंबर से आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों पर भी विचार किया जा सकता है।
बैठक में प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। अब सभी की नजरें कैबिनेट बैठक में होने वाले फैसलों पर टिकी हैं।



