ChhattisgarhRaipur

रायपुर में स्टंटबाजी करने वाले चार युवकों का चालान

यातायात पुलिस ने काटा 4,500 रुपये का चालान

 रायपुर | रायपुर में सार्वजनिक सड़क पर स्टंटबाजी(Stunt-mongering) और एक ही बाइक पर चार सवारी बैठाकर घूमना युवकों को महंगा पड़ गया। अखबार में प्रकाशित तस्वीर के आधार पर यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 4,500 रुपये का चालान किया।

अखबार में छपी तस्वीर से खुला मामला

यातायात पुलिस के अनुसार, समाचार पत्र में प्रकाशित एक तस्वीर में चार युवक एक ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर सार्वजनिक सड़क पर स्टंटबाजी(Stunt-mongering) करते दिखाई दिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त (यातायात) के निर्देश पर वाहन चालक, वाहन मालिक और अन्य संबंधित युवकों को यातायात मुख्यालय बुलाया गया। पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।

कई धाराओं में चालान, दोबारा गलती पर सख्त चेतावनी

पुलिस ने संबंधित युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 और 128/194(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए 4,500 रुपये का चालान किया। कार्रवाई के दौरान युवकों और उनके अभिभावकों को सड़क पर स्टंटबाजी(Stunt-mongering), ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने नागरिकों, खासकर युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button