Entertainment

बॉलीवुड और क्रिकेट से आगे, बिजनेस में भी छाए सितारे; करोड़ों का कारोबार कर रहे सेलिब्रिटी ब्रांड्स

बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे अब सिर्फ मनोरंजन या खेल तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने अपनी लोकप्रियता को सफल कारोबार में बदलते हुए फैशन, ब्यूटी, फिटनेस और लाइफस्टाइल जैसे क्षेत्रों में मजबूत ब्रांड खड़े किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सेलिब्रिटी ब्रांड्स का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और कई कंपनियां देश के प्रमुख डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स में शामिल हो चुकी हैं।

HRX सबसे आगे

अभिनेता ऋतिक रोशन का फिटनेस और स्पोर्ट्सवियर ब्रांड HRX इस सूची में सबसे आगे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HRX का सालाना कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है और यह भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रांड्स में शामिल है।

कृति सेनन और कैटरीना कैफ के ब्रांड भी तेजी से बढ़े

कृति सेनन का स्किनकेयर ब्रांड Hyphen तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसकी ग्रॉस सेल्स करीब 400 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात कही गई है।

वहीं कैटरीना कैफ का मेकअप ब्रांड Kay Beauty भी भारतीय ब्यूटी मार्केट में मजबूत पहचान बना चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

विराट कोहली और रणवीर सिंह भी कारोबार में सफल

विराट कोहली का फैशन ब्रांड Wrogn युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ब्रांड का राजस्व 232.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

वहीं रणवीर सिंह का न्यूट्रिशन और हेल्थ ब्रांड SuperYou लगभग 150 करोड़ रुपये के वार्षिक आवर्ती राजस्व (ARR) तक पहुंच चुका है।

श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण भी बना रहीं मजबूत पहचान

श्रद्धा कपूर ज्वेलरी ब्रांड Palmonas से जुड़ी हैं, जिसका राजस्व 39 करोड़ रुपये बताया गया है।

वहीं दीपिका पादुकोण का सेल्फ-केयर और स्किनकेयर ब्रांड 82°E भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका राजस्व 14.7 करोड़ रुपये है। दीपिका इस ब्रांड की सह-संस्थापक हैं और इसमें उनकी हिस्सेदारी भी बनी हुई है।

सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा सहारा

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और उपभोक्ताओं का भरोसा सेलिब्रिटी ब्रांड्स की सफलता की बड़ी वजह है। अब बड़े सितारे केवल किसी उत्पाद का प्रचार नहीं करते, बल्कि अपने खुद के ब्रांड बनाकर सफल उद्यमी के रूप में भी पहचान बना रहे हैं। आने वाले वर्षों में इस तरह के सेलिब्रिटी-आधारित कारोबार के और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

 

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button