Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टरों ने बनाएंगे दिल की आकृति

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर में 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना की ओर से भव्य एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वायुसेना के जवानों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के 8 जवान C-295 विमान से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए नीचे उतरे। इसके बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे जवानों के उतरने का प्रदर्शन किया गया। वहीं, सारंग टीम के पांच हेलिकॉप्टर आसमान में दिल, हीरे और तिरंगे से जुड़ी अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे।

आकाशगंगा टीम ने पैराशूट से दिखाई ताकत

एयर शो की शुरुआत आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के प्रदर्शन से हुई। टीम के आठ प्रशिक्षित जवानों ने C-295 विमान से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इस टीम का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा कर रहे हैं। टीम आगरा स्थित पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल से पहुंची है।

MI-17 हेलिकॉप्टर से होगा रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन

एयर शो में MI-17 हेलिकॉप्टर की क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके जरिए जवानों को रस्सी के सहारे जमीन पर उतारने का अभ्यास दिखाया गया। MI-17 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल सैन्य अभियानों के साथ-साथ बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी किया जाता है। इसके माध्यम से दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाने में मदद मिलती है।

पांच हेलिकॉप्टर बनाएंगे आसमान में दिल की आकृति

सारंग एरोबेटिक टीम के पांच हेलिकॉप्टर एक साथ उड़ान भरकर करीब 10 तरह के करतब दिखाएंगे। इनमें हार्ट फॉर्मेशन प्रमुख आकर्षण रहेगा, जिसमें हेलिकॉप्टर सफेद धुएं के जरिए आसमान में दिल की आकृति बनाएंगे। इसके अलावा डायमंड और इंडिया फॉर्मेशन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

टीम के हेलिकॉप्टर डॉल्फिन की तरह ऊपर-नीचे उड़ान भरने के साथ एक-दूसरे के सामने से गुजरने जैसे रोमांचक करतब भी दिखाएंगे। सारंग स्प्लिट में पांचों हेलिकॉप्टर अचानक अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ पहुंचे। एयर शो को देखते हुए नया रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 700 से 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

एयर शो के माध्यम से वायुसेना अपने जवानों के प्रशिक्षण, तकनीकी क्षमता और राहत-बचाव अभियानों में इस्तेमाल होने वाले तरीकों की जानकारी दे रही है। साथ ही युवाओं को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button