Follow Us on Our Social Media
National

इंग्लैंड में राहुल चाहर का जलवा, एसेक्स के खिलाफ झटके 6 विकेट

इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अहम प्रदर्शन किया है। सरे की ओर से खेल रहे चाहर ने एसेक्स के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट चटकाकर बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

22 ओवर में 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

सरे की टीम पहली पारी में महज 183 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद गेंदबाजी में राहुल चाहर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 22 ओवर में 4 मेडन डालते हुए 80 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनकी फिरकी के सामने एसेक्स के बल्लेबाज टिक नहीं सके।

राहुल ने चार्ली एलिसन, माइकल पेपर, जमां अख्तर, साइमन हार्मर, जेमी पोर्टर और सैम कुक को अपना शिकार बनाया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 9वां फाइव-विकेट हॉल रहा। साथ ही, 6/80 का प्रदर्शन उनके फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है।

एसेक्स ने बनाई 96 रन की बढ़त

राहुल चाहर की शानदार गेंदबाजी के बावजूद एसेक्स ने पहली पारी में 279 रन बनाए और सरे के खिलाफ 96 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में सरे की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 51 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए।

इस मुकाबले में राजस्थान के लिए राहुल चाहर के साथ घरेलू क्रिकेट खेलने वाले महिपाल लोमरोर ने भी गेंद से योगदान दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर को आउट किया। लोमरोर ने 13 ओवर में 41 रन दिए। इससे पहले वह सरे की पहली पारी में 48 गेंदों पर 17 रन बनाकर रन आउट हुए थे।

2021 के बाद टीम इंडिया से बाहर हैं राहुल

राहुल चाहर ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 विकेट और एक वनडे में 3 विकेट हासिल किए हैं।

राहुल चाहर ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2021 में नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया की योजनाओं से बाहर हैं। हालांकि, इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में 6 विकेट के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button