EntertainmentNational

‘3 Idiots’ के सीक्वल पर बोले राजकुमार हिरानी, विक्की कौशल को लेकर अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 Idiots’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं और अफवाहों पर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने आखिरकार स्थिति साफ कर दी है।

सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म के सीक्वल में एक नया “फोर्थ इडियट” जुड़ने जा रहा है और इस रोल के लिए विक्की कौशल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अब हिरानी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

मीडिया से खास बातचीत में राजकुमार हिरानी ने स्पष्ट कहा कि सीक्वल में किसी भी नए “इडियट” की एंट्री नहीं होगी। उन्होंने कहा, “मुझे भी पता चला कि इसका नाम 4th Idiots रखा जा रहा है, लेकिन यह मैंने नहीं रखा है। यह सिर्फ मीडिया की तरफ से फैलाया गया नाम है। फिल्म में कोई चौथा इडियट नहीं है।”

हिरानी ने आगे बताया कि सीक्वल (3 Idiots) की कहानी मौजूदा किरदारों फरहान, राजू और रैंचो के जीवन के लगभग 20 साल आगे की स्थिति पर आधारित होगी। फिल्म में उनके मिड-लाइफ संघर्ष और अनुभवों को नए तरीके से दिखाया जाएगा।

विक्की कौशल की एंट्री को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। यानी ‘3 Idiots’ की मूल स्टारकास्ट ही कहानी का हिस्सा रहेगी, किसी नए प्रमुख किरदार को शामिल नहीं किया गया है।

राजकुमार हिरानी ने यह भी बताया कि फिल्म (3 Idiots) की स्क्रिप्ट अभी शुरुआती चरण में है। अभिनेता आमिर खान ने केवल प्रारंभिक ड्राफ्ट पढ़ा है और पूरी कहानी पर काम अभी जारी है। उन्होंने कहा कि टीम अभी राइटिंग प्रोसेस में है और कहानी को और मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि 2009 में रिलीज हुई ‘3 Idiots’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म ने भारत में लगभग 273 करोड़ और दुनियाभर में करीब 460 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और यह भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक मानी जाती है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button