Sports

मेजर लीग क्रिकेट में खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, हारिस रऊफ के साथ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से जुड़े

अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की एंट्री हो गई है। अश्विन ने टूर्नामेंट के चौथे सीजन के लिए San Francisco Unicorns के साथ करार किया है।

दिलचस्प बात यह है कि सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Haris Rauf भी पहले से शामिल हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ी एक ही टीम के लिए मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

मेजर लीग क्रिकेट का चौथा सीजन 19 जून से शुरू होगा, जबकि सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अपना पहला मुकाबला 20 जून को Los Angeles Knight Riders के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, अश्विन टीम के साथ कब जुड़ेंगे, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024 सीजन में रहा था, जब टीम उपविजेता बनी थी। इस बार टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

टीम के शुरुआती मुकाबलों में 21 और 25 जून को Texas Super Kings के खिलाफ मैच शामिल हैं। इसके बाद टीम Seattle Orcas, Washington Freedom और MI New York जैसी टीमों से भिड़ेगी।

अश्विन के शामिल होने से सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के स्पिन आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं क्रिकेट प्रशंसकों को अश्विन और हारिस रऊफ को एक ही टीम में देखने का रोमांचक मौका मिलेगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button