Entertainment

रिलीज से पहले ही ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ पार; ओपनिंग वीकेंड में रच सकती है इतिहास

मुंबई। हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले तीन दिनों की एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग के अंतिम आंकड़े आने तक यह कमाई 110 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। अगर ऐसा होता है, तो फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में ‘Avengers: Endgame’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है।

ओपनिंग वीकेंड में 250 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। वहीं, पहले वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन 200 से 250 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए माना जा रहा है कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज़ में से एक साबित हो सकती है। रिलीज से पहले ही इसकी तुलना ‘Avatar’ और ‘Avengers: Endgame’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से की जाने लगी है।

हालांकि, फिल्म की वास्तविक कमाई और रिकॉर्ड्स का फैसला इसकी रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button