Follow Us on Our Social Media
National

‘हम Gen-Z हैं, ये बर्दाश्त नहीं करेंगे’ वायरल वीडियो पर उमर अब्दुल्ला का तंज

श्रीनगर। कश्मीर घूमने पहुंची एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की सड़क बंद होने और कई घंटे तक रोके जाने से नाराज नजर आ रही है। वह सुरक्षाकर्मियों के सामने कहती सुनाई दे रही है, “हम Gen-Z हैं और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।” अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

सड़क बंद होने से नाराज हुई लड़की

जानकारी के मुताबिक, जोजिला-सोनमर्ग मार्ग पर यात्रा प्रतिबंधों के कारण पर्यटकों समेत कई लोगों को रोक दिया गया था। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से रास्ता बंद होने के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया था।

वायरल वीडियो में लड़की सुरक्षाकर्मियों पर नाराजगी जताते हुए कहती है कि पांच घंटे से लोगों को रोका गया है। वह वहां मौजूद लोगों से सड़क पर बैठकर विरोध करने की बात भी कहती है।

लड़की यह सवाल भी करती सुनाई देती है कि आम यात्रियों को रोका जा रहा है, जबकि मंत्री वहां से कैसे निकल गए। इसके बाद वह सुरक्षा बलों पर कश्मीरियों और पर्यटकों को परेशान करने का आरोप लगाती है।

उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज

वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया और लड़की के “हम Gen-Z हैं” वाले बयान पर तंज कसा।

उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि “हम Gen Z हैं” अब “जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है” की तरह हो गया है। उन्होंने कहा कि Gen-Z के बीच बनी अच्छी-खासी साख को खत्म करने का सबसे तेज तरीका यह है कि छोटी सी बात पर ठेस लगते ही इसे धमकी के तौर पर इस्तेमाल किया जाए।

यह भी पढ़ें – कोरबा में 299 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट पर बारिश का ब्रेक,

कारगिल विजय दिवस के आसपास का बताया जा रहा वीडियो

लद्दाख पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के आसपास का है। सुरक्षा कारणों से सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया गया था।

कारगिल और आसपास के इलाकों में मौसम, सुरक्षा व्यवस्था और सड़क की स्थिति के कारण यात्रा प्रतिबंध लगाए जाना असामान्य नहीं है। ऐसे में यात्रियों को कई बार लंबे समय तक रास्ते में रुकना पड़ता है।

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के व्यवहार और उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button