Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhNationalRaipur

राज्यसभा सांसद संजय सिंह 7 जून को आएंगे रायपुर

AAP के कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर -रायपुर में आम आदमी पार्टी 7 जून को बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल होंगे। राजधानी स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत भी मौजूद रहेंगे।

पार्टी नेताओं के अनुसार सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

संगठन को नई दिशा देने का प्रयास

यह सम्मेलन ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब हाल ही में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रहे संदीप पाठक के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद संगठन में हलचल का माहौल बना हुआ है।

राजनीतिक गलियारों में इसे आम आदमी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व इस सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठन को नई दिशा देने की कोशिश करेगा।

बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

AAP कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, पार्टी प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन और मिहिर कुर्मी समेत अन्य पदाधिकारी प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

राजनीतिक दृष्टि से यह सम्मेलन आम आदमी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button