ChhattisgarhBastarBilaspurDurgRaipurSarguja

कांकेर में सड़क निर्माण कार्य का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

कांकेर-अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण पर कसा शिकंजा

कांकेर। उपमुख्यमंत्री(Deputy Chief Minister) अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान कांकेर-अमोड़ा-नरहरपुर मार्ग पर चल रहे 16 किलोमीटर लंबे टू-लेन सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह परियोजना लगभग 40 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से तैयार की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।

निर्माण कार्य में धीमी रफ्तार से असंतोष

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री(Deputy Chief Minister) ने सड़क और पुल निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा किया जाए।

अरुण साव ने कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

उपमुख्यमंत्री(Deputy Chief Minister) ने कहा कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने काम को गति देने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन और मशीनरी लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके और क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button