ChhattisgarhBastarBilaspurDurgRaipurSarguja

छत्तीसगढ़ में मोदी के बयान पर भूपेश बघेल तीखा जवाब

NEET और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कांग्रेस शासित राज्यों में असंतोष और अराजकता की स्थिति का जिक्र किया था।

पेट्रोल डीजल की कीमत का उठाया मुद्दा

इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने पलटवार किया है। बघेल ने कहा कि असली मुद्दा जनता की समस्याएं हैं, न कि केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप। उन्होंने बढ़ती महंगाई को बड़ा मुद्दा बताते हुए भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। इसका असर रसोई से लेकर परिवहन तक हर क्षेत्र में देखा जा रहा है।

भूपेश बघेल ने जतायी छात्रों के भविष्य की चिंता

किसानों के मुद्दे को उठाते हुए भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने आरोप लगाया कि इस समय में कथित गड़बड़ियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में खामियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पड़ता है।बघेल ने प्रशासनिक व्यवस्था और कार्रवाई के तरीकों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कार्रवाई जरूरी है, लेकिन सार्वजनिक रूप से अपमान या दबाव की राजनीति से बचना चाहिए।

अब प्रदेश की सियासत एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक तरफ केंद्र सरकार के बयान हैं और दूसरी तरफ विपक्ष का पलटवार। यह पूरा मामला अब महंगाई, किसानों की समस्या और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर केंद्रित होता दिख रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button