International

G7 समिट में ‘I am the Boss’ टिप्पणी पर ट्रंप की सफाई: “मैं फनी बनने की कोशिश कर रहा था”

दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Trump) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह दुनिया के प्रमुख नेताओं के बीच खुद को “बॉस” कहते नजर आ रहे थे। इस टिप्पणी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई थी।

अब ट्रंप ने इस वायरल बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनका मकसद किसी तरह का गंभीर दावा करना नहीं था, बल्कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से लिया गया और उसका गलत अर्थ निकाला गया।

‘द एक्सियोस शो’ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ( Trump)  ने कहा कि जब वह बैठक कक्ष में पहुंचे, तो वहां पहले से दुनिया के कई बड़े देशों के नेता मौजूद थे।

उन्होंने बताया, “मैं बस मजाकिया बनने की कोशिश कर रहा था। मैंने अंदर जाकर कहा—‘मैं बॉस हूं’, लेकिन यह पूरी तरह हल्के-फुल्के अंदाज में कहा गया था।”

ट्रंप ने आगे कहा कि कमरे में मौजूद सभी नेताओं ने उनकी बात सुनी, लेकिन यह कोई गंभीर बयान नहीं था।

उन्होंने दोहराया कि उनका उद्देश्य किसी को प्रभावित करना या खुद को श्रेष्ठ दिखाना नहीं था, बल्कि माहौल को हल्का रखना था। उन्होंने कहा कि यह घटना तीन दिवसीय G7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन की है।

यह बयान ऐसे समय आया था जब ट्रंप ( Trump) अपने 80वें जन्मदिन के बाद फ्रांस पहुंचे थे। G7 बैठक में दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एकत्र हुए थे।

गौरतलब है कि G7 समूह की शुरुआत 1975 में हुई थी, जिसमें फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और जापान शामिल थे। बाद में कनाडा के शामिल होने के बाद इसे G7 कहा जाने लगा।

ट्रंप का यह बयान भले ही मजाक के तौर पर दिया गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद इसे गंभीर राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देखा जाने लगा था, जिस पर अब उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button