रणबीर की ‘रामायण’ और शाहरुख की ‘किंग’ पर टिकी बॉलीवुड की नजर, 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की तैयारियां तेज

मुंबई। साल 2026 बॉलीवुड (Bollywood’s) के लिए मेगा बजट फिल्मों का साल माना जा रहा है। रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट-1’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ ऐसी दो फिल्में हैं, जिन पर दर्शकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री की भी खास नजर है। बड़े स्टारकास्ट, हाई-एंड वीएफएक्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्शन के कारण ये फिल्में रिलीज से पहले ही चर्चा में हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में (Bollywood’s) रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अंतरराष्ट्रीय संगीतकार हैंस जिमर और ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर अंतरराष्ट्रीय मंच सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में पेश किए जाने की घोषणा ने इसे वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में ला दिया।
किंग की अंतिम चरण जल्द होगा शूट
वहीं, शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘किंग’ का अंतिम (Bollywood’s) चरण का शूटिंग शेड्यूल जल्द शुरू होने वाला है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे यह शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है।
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है
आईएमडीबी की 2026 की मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्मों की सूची में भी ‘रामायण’ पहले और ‘किंग’ शीर्ष फिल्मों में शामिल है। इससे साफ है कि दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
वैश्विक पहचान को भी नई ऊंचाई दे सकती
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन फिल्मों की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के तकनीकी स्तर और वैश्विक पहचान को भी नई ऊंचाई दे सकती है। यही वजह है कि 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज होने वाली इन मेगा बजट फिल्मों पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हुई हैं।

