National

देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में सबसे ज्यादा असर; दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

दिल्ली। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून (mausam) सक्रिय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 25 जुलाई को गुजरात, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की आशंका

सक्रिय मानसून के प्रभाव से पश्चिम, उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश (mausam)  होने की संभावना है। IMD के मुताबिक गुजरात में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 15 राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और 70 किमी प्रति घंटे (mausam)  तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने, पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन तथा अचानक बाढ़ का खतरा भी जताया है। स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रहने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। किसानों से भी खराब मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button