Follow Us on Our Social Media
National

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले संभालेंगे जिम्मेदारी

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले को ट्रस्ट का नया सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर औपचारिक मुहर 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की अगली बैठक में लगेगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति में देरी को देखते हुए ट्रस्ट ने सचिव का नया पद सृजित कर यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

ट्रस्ट ने जगदीश आफले को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता भी बनाया है और उनके नाम का प्रस्ताव भारतीय स्टेट बैंक को भेज दिया गया है। हाल ही में चढ़ावा चोरी विवाद के बाद तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए गए थे। इसके बाद अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन तकनीकी कारणों से बैंक खातों के संचालन में बाधा आ गई थी।

नए सचिव की नियुक्ति के बाद यह गतिरोध समाप्त हो गया है और ट्रस्ट के खातों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। हस्ताक्षरकर्ता नहीं होने के कारण ट्रस्ट से जुड़े करीब एक हजार कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न एजेंसियों के भुगतान पर भी असर पड़ रहा था।

जगदीश आफले लंबे समय से राम मंदिर निर्माण परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में बिना वेतन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे से संबंध रखने वाले आफले पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने आईआईटी मुंबई से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की है तथा कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ भारत और विदेशों में कार्य करने का अनुभव रखते हैं। मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद उन्होंने पूरी तरह इस परियोजना से जुड़कर इसकी जिम्मेदारी संभाली।

ट्रस्ट अब सचिव की नियुक्ति के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रवक्ता के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। ट्रस्ट के अनुसार प्रवक्ता की नियुक्ति अंतिम चरण में है, जबकि सीईओ के चयन में अभी कुछ समय लगेगा। तब तक सचिव के रूप में जगदीश आफले ट्रस्ट के प्रशासनिक कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button