Madhya Pradesh

जबलपुर में बस से सफर हुआ महंगा, न्यूनतम किराया 7 से बढ़कर 10 रुपये

मध्य प्रदेश सरकार के नए गजट नोटिफिकेशन के बाद जबलपुर शहर और आसपास चलने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार अब सामान्य बसों में पहले पांच किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया 7 रुपये की जगह 10 रुपये होगा। वहीं, पांच किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए अब 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर के बजाय 2 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि यदि कोई यात्री 5.5 किलोमीटर की यात्रा करता है तो पहले पांच किलोमीटर के लिए 10 रुपये और अतिरिक्त आधा किलोमीटर के लिए 2 रुपये देने होंगे। इस तरह कुल किराया 12 रुपये होगा। उन्होंने कहा कि नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार सभी बस संचालकों को संशोधित किराया लागू करना अनिवार्य होगा।

नई दरें लागू होने से जबलपुर से पनागर, भेड़ाघाट, मझौली, कुंडम, बरगी, मनेरी, सिहोरा, बरेला और अन्य उपनगरीय मार्गों पर यात्रा महंगी हो जाएगी। परिवहन विभाग जल्द ही संशोधित किराया सूची बस संचालकों को उपलब्ध कराएगा, जिसके बाद यात्रियों से नई दरों के अनुसार किराया वसूला जाएगा।

प्रमुख मार्गों पर नया अनुमानित किराया

मार्ग पुराना किराया (रु.) नया किराया (रु.)

रेलवे स्टेशन – देवरी (पनागर) 30 46

पाटन बायपास – भेड़ाघाट 34 52

तिलवारा घाट – देवरी 36 56

पिपरिया – भेड़ाघाट 46 72

रेलवे स्टेशन – शाहपुरा 46 72

रांझी – डोंगरिया इंडस्ट्रियल एरिया 49 76

देवरी – भेड़ाघाट 50 78

रेलवे स्टेशन – कटंगी बस स्टैंड 51 80

आईएसबीटी – बरेला 30 46

आईएसबीटी – मनेरी 56 88

रेलवे स्टेशन – मझौली 61 96

रेलवे स्टेशन – सिहोरा 58 92

आईएसबीटी – कुंडम 67 106

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button