Follow Us on Our Social Media
Entertainment

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में, अस्पताल में भर्ती; दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आ गई हैं। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस ने खुद अपनी सेहत को लेकर जानकारी साझा की है, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में हैं।

पूनम ढिल्लों की दोस्त और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पूनम अब ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रही हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है और संभव है कि उन्हें शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाए। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

CINTAA विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं पूनम

पूनम ढिल्लों इन दिनों सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद के कारण भी चर्चा में हैं। CINTAA की महासचिव और अभिनेत्री उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों और उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें – ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, 8वें दिन ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पछाड़ा

इसके बाद समिति के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें विंदू दारा सिंह, पुनीत इस्सर, मुकेश ऋषि, हेमंत पांडे, साहिल चड्ढा और दीपक पराशर समेत कई नाम शामिल हैं। हालांकि, इस मामले पर पूनम ढिल्लों की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

पूनम ढिल्लों ने 1978 में फिल्म ‘त्रिशूल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘नूरी’, ‘काला पत्थर’, ‘दर्द’, ‘तेरी कसम’, ‘यादगार’, ‘कर्मा’ और ‘मालामाल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button