Follow Us on Our Social Media
National

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती: सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद, सितंबर में आवेदन लिंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (Swami Atmanand ) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती आने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के इन स्कूलों में 1812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। भर्ती संविदा आधार पर होगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से पूरी की जाएगी। विभाग के अनुसार अलग-अलग विषयों के व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

सितंबर में जारी होगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

लोक शिक्षण संचालनालय के विज्ञापन के मुताबिक (Swami Atmanand ) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर 2026 में स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन की तारीख, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसका माध्यम अंग्रेजी रखा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, आरक्षण और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी ऑनलाइन भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद

1812 पदों में सबसे ज्यादा भर्ती सहायक शिक्षक के 590 पदों पर होगी। इसके अलावा शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक गणित के 68 और शिक्षक विज्ञान के 56 पद शामिल हैं।

व्याख्याता के अलग-अलग विषयों में भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इनमें व्याख्याता वाणिज्य के 104, अंग्रेजी के 65, हिंदी के 51, सामाजिक विज्ञान के 52, भौतिक के 53, गणित के 49, संस्कृत के 47, रसायन के 44 और जीव विज्ञान के 39 पद हैं।

पदवार भर्ती का पूरा आंकड़ा

पदरिक्तियां
व्याख्याता हिंदी51
व्याख्याता अंग्रेजी65
व्याख्याता संस्कृत47
व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र5
व्याख्याता इतिहास/राजनीति6
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान52
व्याख्याता गणित49
व्याख्याता जीव विज्ञान39
व्याख्याता वाणिज्य104
व्याख्याता रसायन44
व्याख्याता भौतिक53
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला27
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला24
सहायक शिक्षक590
शिक्षक हिंदी/संस्कृत34
शिक्षक अंग्रेजी106
शिक्षक कला72
शिक्षक विज्ञान56
शिक्षक गणित68
व्यायाम शिक्षक50
ग्रंथपाल60
शिक्षक कंप्यूटर40
प्रयोगशाला सहायक170
कुल1812

कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगा चयन

विज्ञापन के अनुसार इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Swami Atmanand ) के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी। हालांकि परीक्षा का विस्तृत पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य नियमों की जानकारी विस्तृत भर्ती विज्ञापन के साथ जारी की जाएगी।

विभाग ने यह भी कहा है कि विज्ञापन में बताई गई रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनशील हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम भर्ती विज्ञापन में जारी पदों की संख्या और आरक्षण संबंधी जानकारी को ही अंतिम मानना होगा।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर रखें नजर

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को eduportal.cg.nic.in पर नियमित रूप से अपडेट देखने की सलाह दी गई है। आवेदन लिंक जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभाग की ओर से सितंबर में विस्तृत ऑनलाइन विज्ञापन जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, दस्तावेज, परीक्षा योजना और आरक्षण की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button