Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

200 रुपए के उधार को लेकर चाकूबाजी: पैसे मांगने पर युवक ने चाकू से किया हमला, सिम्स में भर्ती

बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में महज 200 रुपए के उधार को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। पैसे मांगने की बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू (Stabbing) से हमला कर दिया। घटना में 30 वर्षीय बलराम ध्रुव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपए उधार लिए थे। बलराम ने जब कृष्ण से उधार की रकम वापस मांगी, तो दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद ( Stabbing) शुरू हो गया।

बताया गया है कि दोनों के बीच बहस बढ़ने के बाद कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकाल लिया और बलराम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बलराम घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई और घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल ने पुलिस को बताई पूरी घटना

घायल बलराम ध्रुव ने पुलिस ( Stabbing) को बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। उसके मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले उसने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपए उधार लिए थे। बुधवार को कृष्ण ने उससे पैसे वापस मांगे। बलराम ने बताया कि उसने कहा कि फिलहाल उसके पास पैसे नहीं हैं और बाद में रकम लौटा देगा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। विवाद बढ़ने पर कृष्ण ने कथित तौर पर चाकू निकालकर बलराम पर हमला कर दिया। हमले में बलराम को चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button