Entertainment

2027 में दो बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अल्लू अर्जुन, ‘राका’ के बाद लोकेश कनगराज की फिल्म भी होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। नए अपडेट के मुताबिक, अभिनेता साल 2027 में एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में नजर आ सकते हैं। हालांकि, ‘पुष्पा 3’ के लिए दर्शकों को अभी 2028 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

‘राका’ की शूटिंग फिर हुई शुरू

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोप में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के बाद अल्लू अर्जुन ने एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। फिल्म का नया शेड्यूल मुंबई में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ‘राका’ की शूटिंग इसी साल पूरी हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि फिल्म 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

इसके बाद शुरू होगी लोकेश कनगराज की फिल्म

‘राका’ की शूटिंग पूरी होने के बाद अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज की अगली फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग तेज़ी से पूरी करने की योजना है और इसे दिसंबर 2027 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है।

अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो अल्लू अर्जुन की दो बड़ी फिल्में 2027 में रिलीज होंगी। हालांकि, किसी वजह से देरी होने पर लोकेश कनगराज की फिल्म 2028 तक भी टल सकती है।

‘पुष्पा 3’ के लिए करना होगा इंतजार

‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद ‘पुष्पा 3’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, लेकिन फिलहाल अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। सुकुमार इस समय राम चरण की फिल्म पर काम कर रहे हैं। दोनों के मौजूदा प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद ही ‘पुष्पा 3’ पर काम शुरू होने की संभावना है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button