रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा की राजनीतिक साजिश : कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। पार्टी का दावा है कि कानून का इस्तेमाल निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि वह इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से जवाब देगी.
गौरतलब है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कथित शराब, कोयला लेवी और अन्य मामलों में रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है, जबकि मामले की जांच जारी है.
कांग्रेस ने कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आने के बाद राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई का पर्दाफाश होगा।

