एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में संभव

नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल और ड्रा जारी कर दिया गया है। यह चौथी बार है जब एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा।
पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताएं टी20 फॉर्मेट में खेली जाएंगी और सभी मुकाबलों को आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलेगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक, जबकि पुरुष प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी।
पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को शीर्ष वरीयता मिली है। ये चारों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। बाकी चार स्थानों के लिए छह टीमें प्रारंभिक दौर में मुकाबला करेंगी।
ड्रा के अनुसार भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग हिस्से में रखा गया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला केवल तभी संभव होगा, जब दोनों सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचें।
प्रारंभिक दौर के ग्रुप इस प्रकार हैं:
- ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
- ग्रुप B: हॉन्ग कॉन्ग चीन, मलेशिया, ओमान
महिला वर्ग में भारतीय टीम भी सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का पहला मुकाबला मेजबान जापान से होगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश या चीन की विजेता टीम से भिड़ेगी।
महिला वर्ग के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले इस प्रकार हैं:
- भारत बनाम जापान
- बांग्लादेश बनाम चीन
- श्रीलंका बनाम मलेशिया
- पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
महिला प्रतियोगिता में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला केवल फाइनल में ही संभव है, यदि दोनों टीमें अपने-अपने मैच जीतकर खिताबी मुकाबले तक पहुंचती हैं।

