Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

अरुण साव की मंजूरी के बाद अमलेश्वर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण को मिली मंजूरी

रायपुर | दुर्ग जिले की अमलेश्वर नगर पालिका में बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए अरुण साव(Arun Sao) ने 13.26 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव(Arun Sao) एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सीसी रोड, आरसीसी नाली और चबूतरा निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।

अमलेश्वर नगर पालिका(Municipality) के वार्ड क्रमांक-12 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 9.73 लाख रुपये सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जबकि शिव मंदिर के पास चबूतरा निर्माण के लिए 2.28 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

वार्ड-12 में होंगे तीन विकास कार्य

विभाग की ओर से जारी स्वीकृति के अनुसार वार्ड क्रमांक-12 में सीसी सड़क, आरसीसी नाली और चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विभाग ने जारी किए स्वीकृति आदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव(Arun Sao) के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालनालय ने निर्माण कार्यों की प्रशासनिक मंजूरी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार, स्वीकृत राशि से तय मानकों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे वार्ड की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button